{"_id":"56f58cc74f1c1b2703f14f42","slug":"holly-at-sult","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली एट सल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली एट सल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
होली एट सल्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व उल्लास और शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। छरड़ी के दिन लोग और होल्यारों की टोलियां सुबह से ही घरों से निकलने लगी थीं। लोगों ने अबीर और गुलाल का टीका लगाया और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। होल्यारों ने घर-घर होली गायन कर लोगों की सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
दन्यां, जैंती, धौलछीना, भिकियासैंण, मौलेखाल समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने जमकर होली गायन और नृत्य किया। रंग भरे रंग भरे रंग भरे, आज कन्हैया रंग भरे और अब की होली न्है गै छौ, फाल्गुन ऊनो कै गै छौ आदि कर्ण प्रिय गीतों की धुन पर होल्यार मस्मी के रंग में डूबे रहे।
विज्ञापन
होल्यारों ने घर-घर जाकर सभी के दीर्घ जीवन, सुख और समृद्धि की कामना की। अंत में स्थानीय मंदिरों में भगवान को अबीर-गुलाल चढ़ा कर होली गायन का समापन हुआ। होली का पर्व जिले में शांतिपूर्वक मनाया गया। सोमेश्वर क्षेत्र में होली धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
चौखुटिया तहसील क्षेत्र में होली उत्साह के साथ शंतिपूर्वक संपन्न हुई। होली के अंतिम दिन कई स्थानों पर होल्यारों ने रामगंगा में सामूहिक रूप से स्नान किया। उधर मासी में होल्यारों ने भूमियां मंदिर में होली गाकर भूमियां देवता का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र, प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना की।