फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi songs are the children of Garhwal

होली गाने चौखुटिया आते हैं गढ़वाल के बच्चे

Sun, 20 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 20 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Holi songs are the children of Garhwal
होली गाने आते हैं गढ़वाल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। कुमाऊं में भले ही बैठकी होली के साथ ही खड़ी होली की धूम मची है। लेकिन गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में छलड़ी के सिवाय होली को लेकर खास उत्साह नजर नही आता है अलबत्ता रंग पड़ने के साथ ही होली गाते बच्चों की टोली हर कदम पर नजर आती है। यह भी कह सकते हैं कि गढ़वाल में होली की रौनक ढपली, चिमटा लिए गाते बच्चों और युवाओं की टोली ने बरकरार रखी है। 

विज्ञापन


कुमाऊं में बैठकी होली के साथ ही खड़ी होली की धूम भी मची है, हालांकि अब गिने चुने गांवों में ही खड़ी होती हो रही है, जबकि महिलाओं की बैठकी होली कमोवेश सभी गांवों में हो रही है। जहां तक गढ़वाल का सवाल है वहां छलड़ी के मौके पर तो खूब होली खेली जाती है, लेकिन उससे पहले इक्का-दुक्का जगहों पर ही होली रस देखने को मिलता है। चौखुटिया विकास खंड के गढ़वाल से लगे गांवों में भी उसका प्रभाव साफ नजर आता है।
विज्ञापन


विकास खंड के बिजरानी, रिवाड़ी, भनोटिया, टटलगांव आदि गांवों के बच्चों की टोली सुबह ही घर से पैदल चलकर छह किलोमीटर दूर चौखुटिया पहुंच जाती है। ढपली, चिमटा, ढोलक बजाते होली गाते झूमते नन्हे होल्यार घर, दुकानों में जाकर लोगों को होली की बधाई देते हैं। लोग उन्हें मिठाई या नगद राशि देते हैं। बच्चे बताते हैं कि होली में मस्ती के साथ ही प्रोत्साहन राशि भी मिल जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed