फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Holi In Almora

अल्मोड़ा में निकला भव्य सांस्कृतिक जुलूस, खूब उड़ा अबीर गुलाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Holi In Almora
नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में आयोजित होलिकोत्सव में स्वांग प्रस्तुत करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सुबह 11 बजे पल्टन बाजार स्थित सिद्ध नौला मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकला। जुलूस में शामिल महिलाओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। जुलूस में महिलाएं होली गीत गाते हुए नृत्य करते हुए चल रही थीं। जुलूस देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही। किसी ने घर के झरोखे से जुलूस देखा तो किसी ने मकान की छतों से।
विज्ञापन

जुलूस गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंचा। जुलूस में शामिल महिला होल्यारों ने मंदिर की परिक्रमा की और इसके बाद होलिकोत्सव शुरू हुआ। महिला होल्यारों ने तुम सिद्धि करो महाराज होली के दिनन में ब्रह्मा, विष्णु, महेश मनाऊं इनको पूंजू आज होली के दिनन में..., आज हमर घर होली आई रै...,हां-हां छैला ना खेलो होली... आदि होली गीत गाए। प्रतियोगिता में महिला होल्यारों ने स्वांग, नृत्य, होली गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष और विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने महिला संस्था के प्रयासों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह, अल्मोड़ा अर्बन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल थे। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की। सांस्कृतिक जुलूस के निर्णायक मनमोहन चौधरी, भास्कर साह, आलोक वर्मा, रमेश लाल थे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक जुलूस में दिखे विविध रंग
अल्मोड़ा। रविवार को अल्मोड़ा मेें निकले सांस्कृतिक जुलूस में विविध रंग देखने को मिले। जुलूस में कोई महिला राधा के वेश में सजी थी तो कहीं कुमाऊं बारात का नजारा देखने को मिला। कोई भगवान शिवशंकर के वेश में रंगा था। कहीं हनुमान जी भी होली के रंग में रंगे नजर आए। आमतौर पर महिलाएं आजकल घाघर कम ही पहनती है लेकिन जुलूस में एक महिला घाघर पहन कर परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस में 18 महिला टीमों ने लिया हिस्सा
सरकार की आली, मां दुर्गा शक्ति न्यू इंदिरा कालोनी, सरसों, महिला शक्ति दल थपलिया, जवाहर कालोनी खत्याड़ी, हल्द्वानी, दन्यां, स्यूनाकोट, जाखनेदेवी, नैनीताल, भवाली, धारानौला, बागेश्वर, मातृ शक्ति खत्याड़ी, रैलापाली, कर्नाटक खोला, हीरा कनवाल खत्याड़ी, बासभीड़ा।
बारिश ने डाला होलिकोत्सव में खलल
अल्मोड़ा। नंदादेवी में आयोजित महिला होलिकोत्सव के दौरान बारिश होने से कार्यक्रम में व्यवधान हुआ। सांस्कृतिक जुलूस के नंदादेवी मंदिर में पहुंचने के बाद वहां मंच पर कार्यक्रम शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में बारिश होने लगी। इस कारण कुछ समय के लिए होलिकोत्सव कार्यक्रम में खलल पड़ा।

प्रतियोगिता में इन टीमों ने लिया हिस्सा
हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, बागेश्वर, दन्या, स्यूनराकोट, सरकार की आली, न्यू इंदिरा कालोनी, रैलापाली, जवाहर कालोनी खत्याड़ी
महिला, पुरुषों की होली प्रतियोगिता आज
अल्मोड़ा। महिला होलिकोत्सव के तहत दो मार्च को हुक्का क्लब में दोपहर 12 बजे से नगर के विभिन्न मोहल्लों की महिला टीमें होली गायन करेंगी। शाम चार बजे से शास्त्रीय संगीत पर आधारित महिला और पुरुषों की बैठकी होली प्रतियोगिता होगी।

अल्मोड़ा में निकले सांस्कृतिक जुलूस में कुमाऊंनी बारात का दृश्य।

अल्मोड़ा में निकले सांस्कृतिक जुलूस में कुमाऊंनी बारात का दृश्य।- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर में आयोजित होलिकोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़।

अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर में आयोजित होलिकोत्सव में उमड़ी महिलाओं की भीड़।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed