{"_id":"6028170a8ebc3ee8ee5993d9","slug":"hiv-screening-started-after-15-months-in-women-s-hospital-almora-news-hld414694019","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में 15 माह बाद शुरू हुई एचआईवी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में 15 माह बाद शुरू हुई एचआईवी जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल अल्मोड़ा से गर्भवती महिलाओं को अब एचआईवी की जांच के लिए जिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। महिला अस्पताल में 15 माह बाद फिर से एचआईवी जांच शुरू हो गई है। अस्पताल में नवंबर 2019 से एचआईवी जांच बंद थी। अब व्यवस्था शुरू होने से गर्भवती महिलाओं को राहत मिलेगी।
नवंबर 2019 में महिला अस्पताल के पीपीटीसी केंद्र में तैनात एकमात्र लैब तकनीशियन को जिला अस्पताल में संबद्ध कर दिया गया था। जिसके बाद से महिला अस्पताल में एचआईवी संक्रमण की जांच पूरी तरह से बंद थी। ज्ञात हो की प्रसव से पूर्व एचआईवी की जांच अनिवार्य होती है लेकिन तकनीशियन को जिला अस्पताल संबद्ध करने के बाद से महिला अस्पताल में प्रसव से पूर्व प्रसुताओं के एचआईवी जांच के लिए सैंपल जिला अस्पताल भेजे जा रहे थे।
जिससे तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इधर लैब तकनीशियन उमेश सिंह रावत को महिला अस्पताल में मूल तैनाती मिल गई है। अब शनिवार से 15 माह बाद महिला अस्पताल में एचआईवी की जांच शुरू हो गई है। पहले दिन पांच लोगों की एचआईवी जांच की गई।