{"_id":"4206f52e9c280582020cbec1c0fbf662","slug":"hill-employees-teachers-federation-s-convention-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय कर्मचारी, शिक्षक महासंघ का अधिवेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय कर्मचारी, शिक्षक महासंघ का अधिवेशन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विध्ाायक मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को लेकर सरकार संवेदनशील है। संगठनों की राय लेकर समस्याओं का हर संभव समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
तिवारी यहां पर्वतीय कर्मचारी, शिक्षक महासंघ के अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में गोकुल सिंह मेहता विजयी रहे। अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।
विज्ञापन
अधिवेशन के दौरान महासंघ की ओर से उन्हें 38 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। अति विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, अमरनाथ नेगी, एनबी बुधानी, कैलाश डोलिया, विनोद पांडे, डा. मनोज जोशी, एमसी कांडपाल, सीएम भट्ट, श्याम सिंह रावत, धीरेंद्र पाठक, प्रशांत भैसोड़ा, महेंद्र लाल वर्मा आदि ने विचार रखे। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में गोकुल सिंह मेहता ने धीरेंद्र पाठक को हराया।
विज्ञापन
विनोद कुमार पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पान सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, पीएस बोरा मंत्री, धीरेंद्र कुमार जोशी संगठन मंत्री, जगदीश भट्ट संयुक्त मंत्री, कल्याण सिंह कोषाध्यक्ष, लीला अधिकारी संप्रेक्षक के पद पर निर्विरोध चुने गए।
चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आरएस ऐरी, मंत्री यतीश पंत, गिरीश मल्होत्रा, सतीश सुयाल की देखरेख में हुए। इस दौरान पूरन रौतेला, अर्जुन वाणी, सीएस नैनवाल, आरसी पांडे, आरपी भट्ट, डीके जोशी, संजय बिष्ट आदि थे।