फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   High speed car turns fatal, jumps in the air and falls 25 meters down

Almora News: तेज रफ्तार बनी काल, हवा में उछलकर 25 मीटर नीचे गिरी कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
High speed car turns fatal, jumps in the air and falls 25 meters down

विज्ञापन
अल्मोड़ा।
लमगड़ा विकासखंड के बलिया-बैगनिया मोटर मार्ग पर सोमवार को हुए सड़क हादसे ने क्षेत्रवासियों को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया। तेज रफ्तार कार हवा में उछलकर 25 मीटर नीचे गिरी। हादसे में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र सिंह बिलवाल समेत एक ही गांव के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। एक ही हादसे में गांव के चार लोगों के उठ जाने से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है और पीड़ित परिवार बेसुध हैं।
हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चार लोग जान गंवा चुके थे। मृतकों के घरों से आ रही रोने-बिलखने की आवाजें वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर रही हैं। किसी ने अपना पिता खोया है तो किसी बूढ़ी मां का सहारा छिन गया है।
विज्ञापन


- सोलिंग के काम के बीच लापरवाही : जिस बलिया-बैगनिया मार्ग पर यह हादसा हुआ, वह सड़क कच्ची है और इन दिनों वहां पत्थरों की सोलिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाथ से छूटा नियंत्रण : ढलानदार रास्ते पर ऑल्टो कार की रफ्तार अत्यधिक थी। चश्मदीदों के मुताबिक तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्टेयरिंग उसके हाथ से छूट गया।
- मंजर देख कांप उठे लोग :
अनियंत्रित होने के बाद कार ऊपर वाली सड़क से हवा में उछलते हुए करीब 20 से 25 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। कार में कुल छह लोग सवार थे।

राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने जताया शोक, कांग्रेस ने खोया कर्मठ साथी
अल्मोड़ा। सड़क हादसे में राजेंद्र सिंह बिलवाल के असामयिक निधन से पूरी कांग्रेस कमेटी और सामाजिक कार्यकर्ताओं में गहरी मायूसी और शोक की लहर है।
- बेहद दुखद हादसा हुआ। राजेंद्र सिंह बिलवाल का असमय जाना कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वे संगठन के निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ता थे जिन्होंने हमेशा समर्पण भाव से जनता और पार्टी के लिए काम किया। -गोविंद सिंह कुंजवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
- हमने आज एक समर्पित, कर्मठ और बेहद ईमानदार साथी खो दिया है जिसकी भरपाई जल्द मुमकिन नहीं है। वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे। दुख की इस घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। - भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी

कोट
- घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। ढलान और कच्ची सड़क होने के कारण चालक समय पर ब्रेक या नियंत्रण नहीं लगा सका। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। -भावना कन्थौला, सीओ

हेलिकाॅप्टर से हल्द्वानी पहुंचाए गए हादसे के दो घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

हल्द्वानी। अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के दो घायलों को हेली सेवा से यहां एफटीआई मैदान में लाया गया। यहां से दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और तहसीलदार कुलदीप पांडे आदि मौजूद रहे। तहसीलदार पांडे ने बताया कि घायलों में गोपाल सिंह (45) पुत्र खीम सिंह व सचिन बेलवाल (18) पुत्र राजेंद्र बेलवाल दोनों निवासी बलिया शामिल हैं। उन्हें यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक दोनों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article