फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Help Please in Almora

इकलौते बेटे की जिंदगी बचाने के लिए मां ने की मदद की गुहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Help Please in Almora
रवींद्र नारायण सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के डुबरौली सांगड़ साहू गांव में गंगा देवी की आर्थिक स्थिति खराब है। पति धन सिंह सिजवाली की मृत्यु के बाद अब 30 वर्षीय इकलौते बेटे रवींद्र नारायण सिंह की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। माता गंगा उसे अपनी किडनी देना चाहती हैं लेकिन ट्रांसप्लांट कराने के लिए भी रुपये नहीं हैं। घर में कोई कमाने वाला भी नहीं है। सारी जमा पूंजी खत्म होने के कारण गंगा देवी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है। गंगा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से भी बेटे के उपचार के लिए मदद मांगी थी लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। मां ने स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य लोगों से बेटे के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की है। यदि आप भी रवींद्र के उपचार के लिए आर्थिक सहयोग देना चाहें तो एसबीआई लमगड़ा में गंगा देवी के बचत खाता नंबर 11752766807 में राशि जमा कर उनकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed