फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heli service did not reach Meladungri due to bad weather

Almora News: खराब मौसम में मेलाडुंगरी नहीं पहुंची हेली सेवा

Sun, 31 Aug 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 31 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Heli service did not reach Meladungri due to bad weather
गरुड़ (बागेश्वर)। खराब मौसम के चलते मेला डुंगरी से संचालित हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया। हेली सेवा का टिकट कर हल्द्वानी और देहरादून को जाने वाले यात्रियों को वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को जिले की एकमात्र हेलीसेवा का संचालन खराब मौसम के चलते प्रभावित रहा। टिकट बुक करने के बाद देहरादून और हल्द्वानी के लिए निकले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कई लोगों ने जरूरी कार्यों के लिए देहरादून और हल्द्वानी के लिए हेली सेवा का टिकट बुक कराया था लेकिन हेली सेवा का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कई यात्री टैक्सी वाहनों और बसों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। क्षेत्र के सबसे पौराणिक मेले कोटभ्रामरी मेले के मेलार्थियों को भी वहां पहुंचने के लिए सेवा का लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज एविएशन की काजल ने बताया कि खराब मौसम के चलते सेवा का संचालन नहीं हो पाया। मौसम साफ होने के बाद सेवाओं का संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed