{"_id":"5c758111bdec227386332cbf","slug":"heavy-snow-in-old-jageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध जागेश्वर में जमकर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध जागेश्वर में जमकर बर्फबारी
Tue, 26 Feb 2019 11:40 PM IST
Almora desk
almora
almora
Published by: Almora desk
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध जागेश्वर परिसर में पड़ी बर्फ का नजारा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध जागेश्वर में जमकर बर्फबारी हुई है। सोमवार रात बारिश होने के बाद मंगलवार को अल्मोड़ा में पूरे दिन बादल छाए रहे। सुबह कुछ देर धूप निकलने के बाद हवा चलने लगी और बादलों ने आसमान घेर लिया। पूरे इलाके में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मंगलवार को अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान तीन पहुंच गया।
विज्ञापन
उधर रानीखेत से कुछ दूरी पर स्थित चौबटिया में साल का तीसरा हिमपात हो गया। सोमवार रात्रि रात्रि दो बजे बाद यहां बर्फबारी शुरू हुई। सुबह लोग जब उठे तो उन्हें बर्फ की सफेद चादर दिखी। हालांकि बर्फ पांच सेमी बताई जा रही है। दूसरी तरफ रानीखेत नगर में अभी तक हिमपात नहीं हो सका है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर फिर हल्की बारिश हुई, जिसके चलते क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देर शाम तक मौसम बेहद खराब हो चुका था। लोगों को उम्मीद है कि मौसम ऐसा ही रहा तो देर रात तक बर्फवारी हो सकती है।
विज्ञापन