फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy Rain Devastated House

Almora News: भारी बारिश से चौसली में मकान ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain Devastated House
अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे के चौसली के पास आये मलबे को हटाती जेसीबी । संवाद - फोटो : samvad
मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे एक घंटा रहा बंद, फंसे रहे यात्री
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में मौसम के बदले मिजाज ने फिर से आफत फैलाई। जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई, इससे जनजीवन प्रभावित रहा। हवालबाग विकासखंड के चौसली गांव में भारी बारिश से एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया, इसके मलबे में छह से अधिक बकरियां दब गईं। वहीं, छह से अधिक मकानों में मलबा घुस गया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, पहाड़ी से मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बंद हो गया और सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे रहे। एक घंटे तक आवाजाही ठप रही और यात्रियों को वाहनों में बैठकर हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।
बुधवार सुबह चटक धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया और कुछ देर में ही बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय सहित सोमेश्वर, स्याल्दे, जागेश्वर, चौखुटिया में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। नदी-नाले उफान पर आ गए और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
विज्ञापन

बारिश ने चौसली गांव में आफत फैलाई। यहां बारिश के बाद पहाड़ी से निकला मलबा सैलाब बनकर घरों में पहुंच गया। भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से भगवंत सिंह का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया और गोठ में बंधी छह से अधिक बकरियां, घर में रखा सारा सामान, नकदी मलबे में दब गया। गांव में छह से अधिक घर मलबे से पट गए। ग्रामीण घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर भागे, इससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित भगवंत के परिवार को पड़ोसियों के यहां शिफ्ट किया। देर रात तक राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम लोगों की सुरक्षा में जुटी रही। इसी गांव के पास पहाड़ी से मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर आवाजाही ठप हो गई और दोनों तरफ सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे रहे। सूचना के बाद आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर आवाजाही शुरू कराई। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि मलबा गिरने से अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे बंद हो गया था, इसे खोल दिया गया।
सेना के वर्कशॉप की छत में गिरा पेड़
अल्मोड़ा। नगर के पास कैंट एरिया में मंगलवार देर शाम अंधड़ से सेना के वर्कशॉप की छत पर एक पेड़ गिर गया। संयोग से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना के बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाया। हालांकि इस घटना में वर्कशॉप को नुकसान पहुंचा है। संवाद

कोट-चौसली गांव में भारी बारिश से एक मकान ध्वस्त हो गया और छह से अधिक बकरियां मलबे में दब गईं। छह से अधिक घरों में मलबा घुसा है। प्रभावित परिवार को शिफ्ट किया गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। -एसपी टम्टा, राजस्व उपनिरीक्षक, चौसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed