फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy Rain Creates Havoc

बारिश से बह गया देघाट-बूंगीधार मार्ग और तीन पुलिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain Creates Havoc
रामनगर- रानीखेत मार्ग पर गिरा पेड़ हटाती वन विभाग की टीम। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण/स्याल्दे (अल्मोड़ा)। बुधवार दोपहर करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने भिकियासैंण क्षेत्र में तबाही तबाही मचा दी। एक घंटे की मूसलाधार बारिश से देघाट-बूंगीधार मोटरमार्ग का बड़े हिस्सा बह गया। मार्ग पर तीन स्थानों पर बनी पुलिया भी बह गईं। देघाट-भरसोली पेयजल योजना को भी काफी नुकसान पहुंचा और किसानों के खेत भी बह गए। स्याल्दे में पत्थरखोला-महरगांव मोटर मार्ग बबलिया के पास बह गया।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार भारी बारिश से ऐसा लग रहा था मानो बादल फटा हो। सुरमोली के पास अरमोली गधेरे में इतना पानी कभी नहीं देखा गया था। बारिश से गधेरे में इतना अधिक पानी आया कि देघाट- बूंगीधार मोटरमार्ग के एक बड़े हिस्से को बहा ले गया। मोटरमार्ग पर बने तीन पुल भी पानी में बह गए। इस मार्ग और गधेरे के किनारे स्थित खेत भी पानी की भेंट चढ़कर बर्बाद हो गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि सड़क के पास से गुजर रही देघाट बाजार पेयजल योजना और देघाट- भरसोली पेयजल लाइन का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क का बड़ा हिस्सा बहने से देघाट मोटरमार्ग भी बंद हो गया। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जल्द ही मोटरमार्ग की मरम्मत करने, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने और आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

स्याल्दे में बुधवार दोपहर हुई बारिश से पत्थरखोला-महरगांव मोटर मार्ग बबलिया के पास बह गया। मार्ग बहने से बबलिया, महरगांव आदि गांवों का संपर्क टूट गया। यातायात भी पूरी तरह से बाधित रहा। देघाट- नागचूलाखाल और घटगाड़ क्षेत्र में भी भारी वर्षा के चलते विनोद नदी भी पूरे उफान पर है। बबलिया के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग बहने से क्षेत्र की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग सुधारीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा, मोहान में भी पेड़ गिरने से जाम हुई सड़क
अल्मोड़ा। बुधवार दोपहर हुई बारिश से अल्मोड़ा नगर में एमईएस गेट के पास एक पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, इससे कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद सड़क से पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया। इधर, मोहान क्षेत्र के कुमेरिया कंपार्टमेंट पांच में भी एक साल का पेड़ रामनगर-रानीखेत रोड पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची मोहान वन रेंज की टीम ने मौके से पेड़ हटाकर यातायात सुचारु किया।
बागेश्वर में बारिश, मलबा आने से बंद रही हरसीला-सीमा सड़क
बागेश्वर/कपकोट। बागेश्वर में बुधवार को एक बार फिर बारिश हुई। बारिश के दौरान मलबा गिरने से कपकोट की हरसीला-सीमा सड़क पर कई घंटे यातायात बाधित रहा। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे से जिला मुख्यालय में कुछ देर तक तेज बारिश हुई। कपकोट के साथ ही तमाम इलाकों में बारिश हुई। बारिश के दौरान हरसीला-सीमा सड़क पर काफी मलबा आ गिरा। सड़क बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोनिवि ने जेसीबी भेजकर सड़क से मलबा हटाया। लोनिवि कपकोट डिवीजन के ईई संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। मई के महीने में तेज हवा के साथ लगातार हो रही बारिश से लोग आश्चर्य में हैं। अमूमन मई के महीने में तेज हवाएं चलती हैं लेकिन बारिश कम ही देखने को मिलती है। लगातार हो रही बारिश से घाटी वाले इलाकों में गर्मी से राहत मिली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। संवाद

आंधी से गरुड़ में घर की छत उड़ी
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद तेज आंधी से पिंगलों में एक मकान की छत उड़ गई। आंधी से बचने के लिए ग्रामीण घरों के अंदर दुबकने को मजबूर हो गए। पिंगलों में रमेश राम के मकान की छत उड़ गई। पटवारी संजय कुमार ने मौका मुआयना कर क्षति की रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। पटवारी ने बताया कि छत उड़ने से प्रभावित परिवार का कुछ सामान मलबे में दब गया। संवाद

भिकियासैंण क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया

भिकियासैंण क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया - फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed