फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   villagers carried the elderly patient on a doli from Anapaar to the road

Almora News: ऐनापार में डोली पर टिकी मरीजों और गर्भवतियों की जिंदगी, नहीं बनी सड़क; 38 परिवार कर चुके पलायन

Mon, 09 Jun 2025 01:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Mon, 09 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

ऐनापार के ग्रामीणों की पीड़ा इसी सप्ताह तब उजागर हुई जब दो मरीजों को डोली में बिठाकर सड़क तक लाना पड़ा। इस गांव की आज तक सड़क की मुराद पूरी नहीं हो सकी। 300 की आबादी वाली यह अनुसूचित जाति बहुल बस्ती 78 वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार करती रह गई।

विज्ञापन
villagers carried the elderly patient on a doli from Anapaar to the road
ऐनापार तोक से बुजुर्ग मरीज को डोली में बैठाकर सड़क तक ले जाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के दूरस्थ ऐना गांव के तोक ऐनापार के ग्रामीणों की पीड़ा इसी सप्ताह तब उजागर हुई जब दो मरीजों को डोली में बिठाकर सड़क तक लाना पड़ा। इस गांव की आज तक सड़क की मुराद पूरी नहीं हो सकी। 300 की आबादी वाली यह अनुसूचित जाति बहुल बस्ती 78 वर्षों बाद भी सड़क का इंतजार करती रह गई।

विज्ञापन


तोक से करीब तीन किमी पैदल चलने के बाद मुख्य सड़क मिलती है। इसी असुविधा से गांव से 38 परिवार पलायन कर चुके हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही दो मरीजों को ग्रामीण बमुश्किल डोली में बिठाकर सड़क तक लाए। बीते बुधवार को गांव के केशव राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिन्हें युवाओं ने डोली में बैठाकर सड़क तक पहुंचाया और फिर वाहन से अस्पताल पहुंचाया। इसके अगले ही दिन मुन्नी देवी की तबीयत खराब हो गई तो ग्रामीणों को उसे भी डोली से सड़क तक लाना पड़ा। उसे उपचार के लिए रानीखेत उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सबसे बड़ी चुनौती तब आती है जब रात के अंधेरे में किसी मरीज को डोली में सड़क तक लाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गुहार लगाने के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य नहीं हुआ है। चुनावों के दौरान अनेक वादे किए जाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि आज भी ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है।
विज्ञापन


चुनाव पूर्व का वादा भूला प्रशासन
लोकसभा चुनाव से पहले ऐनापार गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी थी। प्रशासन के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। उन्होंने वोट भी डाला लेकिन चुनाव के बाद प्रशासन अपना वायदा भूल गया। सड़क बनना तो दूर इसके लिए पहल भी नहीं चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले लोग

हर बार वायदे होते हैं लेकिन हकीकत में कोई सुनवाई नहीं होती। गांव में अब तक 38 परिवार पलायन कर चुके हैं। जो बचे हैं, वे भी असुविधाओं और अनदेखी के बीच जैसे-तैसे जीवन गुजारने के लिए मजबूर हैं। -प्रकाश चंद्र, ग्रामीण

बीमार हो या गर्भवती, सड़क न होने से हर स्थिति में जान पर खतरा रहता है। मरीज को पीठ पर ढोना ग्रामीणों की मजबूरी बन चुकी है। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण कई बार जान जोखिम में पड़ जाती है। -चंदन राम, ग्रामीण


हम वोट डालते हैं पर हमारे लिए न सड़क, न विकास। सरकारें आती-जाती रहीं लेकिन ऐनापार आज भी वहीं खड़ा है, जहां दशकों पहले था। -रमेश राम, ग्रामीण

ऐना गांव की सड़क के निर्माण में वन भूमि का पेंच फंसने के कारण कार्य में देरी हो रही है। वन भूमि हस्तांतरण की फाइल प्रस्तुत कर दी है और शीघ्र इसे मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। -राहुल आनंद, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed