{"_id":"682f6b7ad39bf21b440f67cf","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-128471-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मनसारीनाला चौड़ा में छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मनसारीनाला चौड़ा में छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास
Thu, 22 May 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 22 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। यहां राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. हेमंत तिवारी के मार्गदर्शन में ताकुला ब्लॉक की आयुष टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर धनवंतरि वंदना और सरस्वती वंदना के साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। नोडल अधिकारी डॉ. तिवारी ने योग का महत्व समझाया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय कुमार टम्टा ने की। कार्यक्रम में भुवन जोशी, भूपाल मेहरा, उमेश मेहरा, मंजू देवी, सुंदर सिंह राणा, डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. रितु, डॉ. दिलीप राजपूत, कुंदन भंडारी आदि कई लोग शामिल रहे। संवाद
जूनियर हाईस्कूल गाड़ी में योग प्रतियोगिता
रानीखेत। ताड़ीखेत विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं अल्मोड़ा के निर्देशन में योग पर आधारित ''एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य'' विषयक पर प्रतियोगिता कराई। साथ ही बच्चों को योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व को समझाया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों को योगा मेट, मेडल, प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और चतुर्थ स्थान पाने वाले बच्चे को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग की ओर से डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. संजय श्रीवास्तव और हर्ष मनी आदि शामिल हुए। इस मौके पर ग्राम प्रशासक संजय सिंह बिष्ट, शिक्षिका डॉ. विनीता खाती, नानकी कुमारी, शोभा बोरा, गीता पांडे और कमलेश गिरी शामिल रहे। संवाद