फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   health news in district.

Almora News: मच्छरदानी है फिर भी मरीजों को काट रहे मच्छर

Mon, 21 Oct 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 21 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
health news in district.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से डेंगू के संदिग्ध मरीजों के भर्ती होने के बावजूद प्रशासन सफाई को लेकर गंभीर नहीं है। अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर सफाई नहीं होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीज मच्छराें से परेशान हैं। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को मच्छरदानी तो दी गई है लेकिन मच्छरों से मरीजों को निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए सात बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। वार्ड के प्रत्येक बेड में मच्छरदानी की व्यवस्था की है लेकिन मच्छरों की संख्या के आगे मच्छरदानी भी कारगर साबित नहीं हो रही है। वर्तमान में जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती किए गए हैं। जांच के दौरान तीनों मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार तीनों मरीजों के रक्त का नमूना एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

निजी खर्च से खरीद रहे मच्छर मारने का स्प्रे
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वार्ड में दिन के समय भी मच्छर काट रहे हैं। मच्छरों से बचने के लिए अपने रुपये खर्च करके स्प्रे खरीदकर वार्ड में उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। मरीजों ने बताया कि वार्ड से कुछ दूरी पर बने शौचालय के सामने कई दिनों से गंदा पानी जमा हुआ है। परिसर में भी उचित ढंग से सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में फैला कूड़ा
जिला अस्पताल परिसर में रैंप के समीप जेनरेटर कक्ष की छत पर अस्पताल का कूड़ा बिखरा हुआ है। ग्लूकोज की खाली बोतल, दवाइयाें के खाली डिब्बे, चाय के कप, इंजेक्शन, ग्लव्ज के साथ अन्य प्रकार का कूड़ा बिखरा हुआ है। इस स्थान पर नियमित सफाई नहीं होने से अक्सर कूड़े का ढेर जमा रहता है।


अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाई मैनेजर और पर्यावरण मित्रों से बातचीत की जाएगी। नगर पालिका से अस्पताल परिसर और वॉर्ड में फॉगिंग करवाने को कहा जाएगा। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. एसपी त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed