{"_id":"68dacacc10f7b56d0b053e99","slug":"health-check-up-of-villagers-done-in-health-camps-almora-news-c-231-1-bgs1001-118927-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
Mon, 29 Sep 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर जेठाई, फुलवारी गूंठ, जैसर, सोराग और हरसिला और घटगाड़ में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
सोमवार को आयोजित शिविरों में स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को स्वच्छ सुविधाओं का उपयोग कर खुद को डायरिया, पीलिया, डेंगू और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने, बच्चों को टीबी, खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया और हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण, टीके की खुराक सही समय पर और उचित तरीके से देने के बारे में बताया। शिविरों में ग्रामीणों की गैर-संचारी रोगों की जांच की गई और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।