{"_id":"62619de2d17da6350b0b94ad","slug":"health-almora-news-hld4602003137","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मेलों में 1230 मरीजों का किया गया परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मेलों में 1230 मरीजों का किया गया परीक्षण
विज्ञापन
लमगड़ा स्वास्थ्य मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण करते विधायक मोहन सिंह मेहरा
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/मौलेखाल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले के तीन ब्लॉकों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में कुल 1230 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल भी लगाए थे जिनसे लोगों ने जानकारी प्राप्त की। सीएचसी लमगड़ा में क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा ने टेलीमेडिसन सेवा का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगडवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ही एक ही स्थान पर सारी योजनाओं का लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जाना मेले का उद्देश्य है ताकि लोगों को जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े। इस अवसर पर कुल 355 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 14 डेंगू मलेरिया, 16 टीबी, 12 स्त्री रोग, 10 मानसिक रोगी, 19 पैथोलाजी, 52 नेत्र आदि रोगी शामिल थे।
मेले में 34 आयुष्मान कार्ड पंजीकरण भी किए गए। बाल विकास विभाग ने चार नंदा गौरा योजना और एक महालक्ष्मी किट का वितरण किया। 11 लोगों को टेलीमेडिसन से परामर्श भी दिया गया। इससे पहले अस्पताल में टेलीमेडिसन सेवा का शुभारंभ विधायक मेहरा ने किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र सिंह मर्तोलिया, प्रभारी चिकित्साधिाकरी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, डॉ. नेहा, डॉ. नमिता, डॉ. सौम्या आदि मौजूद रहे। संचालन फार्मेसिस्ट गोविंद कुंजवाल ने किया।
विज्ञापन
खेल मैदान सोमेश्वर में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य गीता जोशी ने किया। विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। ताकुला ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि मेले में 450 रोगियों की जांच कर दवा बांटी गई। 120 लोगों को कोविड भी लगाए गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सल्ट के देवायल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक महेश जीना ने किया। यहां 425 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। 56 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरव पांडे, ब्लॉक प्रमुख विक्रम रावत, आदि मौजूद रहे।

अल्मोड़ा लमगड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन करते विधायक मोहन सिं?- फोटो : ALMORA