फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health

मेडिकल कालेज अल्मोड़ा के लिए दो फैकल्टी चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health
अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कालेज में बैठक लेते कुलपति प - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा को जल्द दो फैकल्टी मिलने की संभावना है। डॉक्टरों के साक्षात्कार के बाद दो फैकल्टियों का चयन हुआ है। स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ और माइक्रो वायरोलाजी विभागाध्यक्ष के पद के लिए दोनों का चयन किया गया है। शासन से आदेश जारी होते ही दोनों डॉक्टरों को नियुक्ति मिलेगी। फैकल्टी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में शुरूआती दौर से ही फैकल्टी की समस्या बनी हुई है। डॉक्टरों के कॉलेज छोड़ने से कई बार फैकल्टी कम होती जा रही है। फैकल्टी की कमी के चलते कई बार मेडिकल कॉलेज में शिक्षा व्यवस्था चरमराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं। मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिलने के बाद यहां डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेम चंद्र की अध्यक्षता में डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए जिसमें दो फैकल्टियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ विभाग की फैकल्टी और माइक्रो वायरोलाजी के लिए विभागाध्यक्ष सहित कुल दो डॉक्टरों का चयन हुआ। इधर मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि दोनों डॉक्टरों के चयनित होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि शासन से आदेश जारी होने के बाद दोनों डॉक्टरों को नियुक्ति मिलेगी। फैकल्टी मिलने के बाद मेडिकल कालेज को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed