फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   he agitators reached Chaukhutia, decision on strategy will be taken on Thursday

Almora News: आंदोलनकारी चौखुटिया पहुंचे, रणनीति पर बृहस्पतिवार को होगा फैसला

Wed, 05 Nov 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 05 Nov 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
he agitators reached Chaukhutia, decision on strategy will be taken on Thursday
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन के तहत पद यात्रा पर निकले आंदोलनकारी बुधवार को चौखुटिया पहुंचे। देहरादून में मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद उनका स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने बताया कि खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ यह जनजागरण अब निर्णायक मोड़ पर है। मुख्य संयोजक भुवन कठायत ने कहा जब तक ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलतीं, यह संघर्ष जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को चौखुटिया में आंदोलन की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में तय होगा कि आंदोलन को देहरादून कूच किया जाए या स्थानीय स्तर पर और तेज किया जाए। कठायत ने बताया कि सभी सहभागियों को बुलाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने आंदोलनकारियों के साहस और प्रयासों की सराहना की और उनका सहयोग देने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed