फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   hathi ghoda paalki jai ho nandlaal ki

हाथी, घोड़ा, पालकी जय कन्हैया लाल की

Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
hathi ghoda paalki jai ho nandlaal ki
1953 में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर रानीखेत बाजार में मेले का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व का समापन यहां भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। विभिन्न स्थानों पर सजी झांकियों को पूरे बाजार में घुमाया गया। बाहर से आई टीमों ने झांकी प्रदर्शनी के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद रही। कृष्ण जन्माष्टमी मेले के अवसर पर नगर के युवाओं ने कई स्थानों पर झांकियां सजाई थीं।
विज्ञापन


इन झांकियों का डोले के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। शोभा यात्रा में विवेकानंद विद्या मंदिर और कैंट इंटर कालेज सहित तमाम विद्यालयों के बच्चे आगे से बैंड वादन करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा को नगर के तमाम संभ्रांत और अन्य नागरिकों ने सहयोग किया साथ ही बच्चों के प्रोत्साहन के लिए आगे आने की अपील की गई।
विज्ञापन


उधर, ताड़ीखेत में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर डोला निकाला गया। मजखाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रीन वुड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल नैनी मजखाली के बच्चों ने योगाचार्य राकेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में योगासन का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed