फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hardwork Pays

अनुशासन और मेहनत के बगैर सफलता संभव नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hardwork Pays
जैनोली इंटर कालेज में करियर गाइडेंस कार्यक्रम में मौजूद विषय विशेषज्ञ और अन्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जीआईसी जैनोली में कॅरियर गाइडेंस कार्यक्रम हुआ। छात्र-छात्राओं को मेडिकल, रक्षा सहित प्राइवेट सेक्टर में कॅरिअर बनाने के टिप्स विषय विशेषज्ञों ने दिए। साथ ही कहा कि अनुशासन और मेहनत के बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिलती है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मसक्तू ने सेवायोजन में पंजीकरण, रोजगार, व्यवसायिक, विद्यालयी शिक्षा के बारे में जानकारियां दीं। राजकीय अस्पताल के सर्जन डॉ. अशोक कुमार टम्टा ने मेडिकल, पैरा मेडिकल, जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। कुमाऊं कम्यूनिटी कॉलेज रानीखेत की निदेशक चयनिका बिष्ट ने प्राइवेट सेक्टर से जुड़ीं जानकारियां दी और व्यवसायिक शिक्षा में कॅरिअर की संभावनाओं पर टिप्स दिए। एसएसबी सीमांत मुख्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी चंद्रशेखर भान ने मिलिट्री और पैरा मिलिट्री से संबंधित एनडीए, सीडीएस, एसएससी और अन्य परीक्षाओं के बारे में बताया। प्रधानाचार्य डीएस नेगी ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश टम्टा और रमेश राम ने किया। कल्लू सिंह, प्रियंका अधिकारी, भुवन कर्नाटक, मनोज टम्टा आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed