मूर्तिकार दीप चंद्र हर्बोला को मिला शिल्प रत्न पुरस्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के तल्ला कौंला निवासी मूर्तिकार दीप चंद्र हर्बोला शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देहरादून में उन्हें इस सम्मान से नवाजा। प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त दीप चंद्र हर्बोला अभी तक काष्ठ के चार सौ, प्रस्तर के पांच सौ और अन्य वस्तुओं से दो सौ मूर्तियों का निर्माण कर चुके हैं। क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पुरस्कार मिलने पर हर्ष जताया है।दीप चंद्र हर्बोला को पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और एक लाख रुपए का चेक मिला है।
तल्ला कौंला निवासी श्री हर्बोला आदर्श इंटर कालेज सुरईखेत और द्वाराहाट इंटर कालेज में जीव विज्ञान के प्रवक्ता थे। सेवानिवृत्त होने के बाद वह मूर्तिकारी और फोटोग्राफी में व्यस्त रहते हैं। उनके द्वारा निर्मित मूर्तियों की अल्मोड़ा, नैनीताल, रानीखेत, द्वाराहाट, कुमाऊं इंजीनियरिंग कालेज, पंतनगर विवि, इज्जतनगर बरेली, उत्तरायणी मेला बरेली, उत्तराखंड शोध संस्थान गोपेश्वर, सांस्कृतिक मेला कौथिग देहरादून में प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। जहां उन्हें काफी सराहा गया। उनके लेख और फोटोग्राफ कई समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। पुरस्कार मिलने पर विधायक मदन बिष्ट, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य ललित मोहन शाह, मनोहर चौधरी, साहित्यकार रमेश पंत, नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह आदि ने हर्ष जताया है।