{"_id":"58b853864f1c1b7f59830949","slug":"handloom-center-will-provide-jobs-to-50-women","type":"story","status":"publish","title_hn":" हैंडलूम सेंटर में 50 महिलाओं को रोजगार मिलेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडलूम सेंटर में 50 महिलाओं को रोजगार मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष यहां डीनापानी में स्थापित नंदादेवी हेरिटेज एंड हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में इस साल 50 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करके रोजगार दिया जाएगा। वर्तमान में वहां करीब 100 महिलाएं काम कर रही हैं। यहां ऊनी वस्त्र, स्वेटर, शॉल आदि बनाए जा रहे हैं। इस संस्थान के लिए प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले साल यहां डीनापानी में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नंदादेवी हेरिटेज एंड हैंडलूम सेंटर का उद्घाटन किया था। इस सेंटर को स्थापित करने के लिए विधायक मनोज तिवारी ने भी काफी प्रयास किए थे। वर्तमान में यहां करीब 100 महिलाएं काम कर रही हैं। इन महिलाओं को पहले इस संस्था में प्रशिक्षण दिया गया और उसके बाद उन्हें वहां रोजगार मिल चुका है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि इस केंद्र के लिए प्रदेश सरकार ने 50 लाख रुपए मंजूर किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस साल भी इस संस्था में करीब 50 से अधिक गरीब और असहाय महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षित करके वहां ऊनी वस्त्र के उत्पादन कार्य पर लगाया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं को इस संस्थान में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन