फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Half of the city lost electricity, 30 thousand people worried

Almora News: आधे नगर की बिजली गुल, 30 हजार लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Half of the city lost electricity, 30 thousand people worried
 पुलिस लाइन के पास लाइन ठीक करता यूपीसीएल कर्मी। संवाद
अल्मोड़ा। बारिश के बाद आधे नगर की बिजली गुल रही, इससे 30 हजार से अधिक लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पूरी रात लोग बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। मजबूरन उन्हें मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद बीते बुधवार देर शाम सात बजे के करीब पुलिस लाइन के पास 11 केवी लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया, इससे कैंट, दुगालखोला, पुलिस लाइन सहित विभिन्न हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग देर रात तक बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। सूचना के बाद यूपीसीएल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खराबी का पता नहीं चल सका। ऐसे में लोगों को बगैर बिजली के रात बितानी पड़ी। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे के करीब खराबी दूर बिजली आपूर्ति बहाल हुई, इससे लोगों को राहत मिली। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कारोबारियों को भी नुकसान झेलना पड़ा। यूपीसीएल के ईई कन्हैया जी मिश्रा ने कहा कि अंधड़ के चलते लाइन में खराबी आ गई थी। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed