फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Haldwani and Nainital in final

हल्द्वानी और नैनीताल फाइनल में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Haldwani and Nainital in final
डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में कुमाऊं विश्वविद्यालय की दो दिनी अंतर महाविद्यालयी पुरुष शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन हुए मुकाबलों के बाद एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और डीएसबी कैंपस नैनीताल की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि नैनीताल के क्रीड़ा बोर्ड सचिव डा. नागेंद्र प्रसाद शर्मा और प्राचार्य डा. संगीता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्राचार्य और आयोजक अध्यक्ष डा. संगीता गुप्ता ने कहा शतरंज में खिलाड़ी के बौद्धिक क्षमता की पहचान होती है। प्रतियोगिता में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़, पीएनजी कालेज रामनगर और भिकियासैंण महाविद्यालय की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक महाविद्यालय के पांच-पांच खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में हल्द्वानी ने अल्मोड़ा और नैनीताल ने रुद्रपुर को हराया। एकल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। निर्णायक कांताबल्लभ जोशी, नीरज शाह, मनी भारद्वाज, राजेंद्र कुमार हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी और आयोजक सचिव डा. कमल किशोर, प्रो. चंद्र प्रकाश, प्रो. लवकुश, प्रो. संजीव मेहरोत्रा, डा. रजनी शर्मा, डा. विनोद कुमार, डा, पवन कुमार, चंद्रा गोस्वामी आदि मौजूद थे। संचालन डा. कौशल अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed