फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hacked the account of Congress leader and asked for money

कांग्रेस नेता का अकाउंट हैक कर बीमारी के नाम पर पैसे मांगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hacked the account of Congress leader and asked for money
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में फेसबुक आईडी हैक करने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश पांडेय का फैसबुक अकाउंट हैक कर उनके नाम से लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई जा रही है। ठग इतने शातिर हैं कि गंभीर बीमारी की भावुक अपील कर रहे हैं, कई लोग उनके झांसे में आकर मोटी रकम गंवा बैठे हैं। फेसबुक आईडी हैक होने का लगातार यह तीसरा मामला है। इधर पीसीसी सदस्य ने मामले को एसएसपी के सम्मुख उठाने की भी बात कही है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश पांडेय इन दिनों प्रयागराज में हैं। साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया और मैसेंजर के माध्यम से उनके दोस्तों से गंभीर बीमारी के नाम पर पैसे ठग रहे हैं। कैलाश पांडेय ने बताया कि अब तक उनके पास सैकड़ों फोन आ चुके हैं, ठगों ने उन्हें गंभीर बीमार बताया और उनके दोस्तों से तत्काल पैसा भेजने की अपील की उनके शुभचिंतक उनकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं।
विज्ञापन

फेसबुक पर कई लोगों ने लिखा है कि वह लोग अब तक इस अपील के बाद मोटी रकम डुबो चुके हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है। कुछ दिन पूर्व एक शिक्षक की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, वह मामला साइबर सैल को भेजा गया था। इधर, एक दिन पूर्व नगर में एक और व्यक्ति की आईडी हैक कर दोस्तों से इलाज के लिए धनराशि मांगने का मामला सामने आया। हालांकि इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। फेसबुक अकाउंट हैक होने की बढ़ती घटनाओं से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। साइबर ठग अकाउंट हैक करने के बाद संबंधित के फेसबुक दोस्तों को निशाना बना रहे हैं। कैलाश पांडेय ने इस संबंध में पुलिस को दूरभाष पर सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्या करें - एसएसआई बसंती आर्या ने बताया कि सबसे पहले फेसबुक के पासवर्ड को चेंज करें। पोस्टों को पब्लिक शेयर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा फेसबुक पर निजी जानकारी भी न दें। मामले बढ़ रहे हैं, फेसबुक दोस्तों को पहले ही सचेत कर दिया जाए, जिससे वह इस तरह की घटनाओं से सावधान हो जाएंगे। इस तरह की भावुक अपीलों पर कतई विश्वास नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed