{"_id":"a637e4bd468cbfe734363721069db90b","slug":"gul-electricity-from-dawn-to-dusk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शाम तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शाम तक गुल रही बिजली
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली लाइन और 33/11 केवी विद्युत उप संस्थान खत्याड़ी में सुधारीकरण कार्य के चलते अल्मोड़ा नगर के आधे हिस्से समेत लमगड़ा विकासखंड के गांवों में साढ़े आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम ने रविवार को 33/11 केवी विद्युत उप संस्थान खत्याड़ी में अनुरक्षण कार्य करने की सूचना प्रसारित की थी। विभाग ने सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद करने की घोषणा की थी। इसके चलते सुबह करीब दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
निगम ने खत्याड़ी सब स्टेशन के अलावा स्यालीधार-खत्याड़ी बिजली लाइन में सुधारीकरण कार्य किया। इस कारण खत्याड़ी, मालरोड, कैंट, दुगालखोला, धारानौला, पुलिस लाइन के साथ ही लमगड़ा ब्लाक के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विभाग ने सुधारकीरण कार्य पूरा कर शाम पांच बजे तक आपूर्ति सुचारु करने की घोषणा की थी, लेकिन विभाग करीब डेढ़ घंटे विलंब से करीब 6:30 बजे आपूर्ति सुचारु कर सका। दिनभर बिजली गुल रहने से जहां लोगों को परेशानी हुई। वहीं व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।