{"_id":"584833b54f1c1be3594495c3","slug":"guest-teachers-protesting-government-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि शिक्षकों ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि शिक्षकों ने नारेबाजी कर प्रदेश सरकार को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 07 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते गेस्ट टीचर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तदर्थ नियुक्ति की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने दूसरे दिन भी चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
धरने के दौरान हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अतिथि शिक्षक लंबे समय से तदर्थ नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए मांगें शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों को शीघ्र तदर्थ नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
तय हुआ कि आठ दिसंबर को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में अतिथि शिक्षकों की बैठक होगी। नारेबाजी करने वालों में राकेश आर्या, मंजुल पंत, धीरज सिंह, पूनम वर्मा, ममता, नीमा आर्या, चंद्रकला, नीता देवड़ी, शीलू सती, अभिलाषा, सुचिता बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन