फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GST to remain closed on June 30

जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद रहेंगे बाजार

Wed, 28 Jun 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर/रानीखेत।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर/रानीखेत। Updated Wed, 28 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर 30 जून को बागेश्वर बाजार बंद रहेगा। कपकोट और भराड़ी व्यापार मंडल ने भी बाजार बंद रखने का एलान किया है।

विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी को सरल और व्यावहारिक बनाने, सजा का प्रावधान समाप्त करने, तीन रिटर्न दाखिल करने के स्थान पर त्रैमासिक रिटर्न की व्यवस्था लागू करने, जीएसटी की उच्चतम दर 15 प्रतिशत से अधिक न करने, ऑनलाइन रिटर्न की बाध्यता समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कपड़ा ब्रांडेड, अनाज, तिलहन, कृषि यंत्र सहित अन्य जरूरी वस्तुओं को जीएसटी से बाहर रखने की मांग की। कहा कि इन सभी मांगों को लेकर 30 को बाजार बंद रखा जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री अनिल कार्की, नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, देव अधिकारी, गौरव कठायत, अनुज साह, नूतन साह, नवीन लाल साह, उमेश साह, लक्ष्मी किरमोलिया आदि उपस्थित थे। उधर जीएसटी के विरोध में कपकोट व्यापार संघ अध्यक्ष तारा कपकोटी और भराड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने भी 30 जून को बाजार बंद रखने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रानीखेत में भी जीएसटी का स्थानीय व्यापार मंडल ने भी विरोध कर दिया है। व्यापार मंडल की बैठक में वक्ताओं ने इस कर प्रणाली को औचित्यहीन करार दिया, तय हुआ कि विरोध में 30 जून को रानीखेत के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।


व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने यहां बैठक कर कहा कि व्यापारियो को जीएसटी के बारे में अभी तक सही से पता भी नहीं है। ना ही इसकी कोई जानकारी उपलब्ध कराई गई है। बैठक में अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव हर्ष पंत, उप सचिव मनोज पंत, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल, कोषाध्यक्ष दीपक पंत सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed