फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Growth of animals in animals, stir in animal poultry

पशुओं में खुरपका रोग फैलने से पशु पालकों में हड़कंप

Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 13 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Growth of animals in animals, stir in animal poultry
बसभीड़ा में खुरपका रोग से ग्रस्त पशुओं का उपचार करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला
बिंता, बसभीड़ा, भतौरा क्षेत्र में पशुओं में खुरपका रोग फैलने से पशु पालकों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में यह रोग पिछले एक पखवाड़े से चल रहा है, जिसके चलते कई पशु बीमार हैं। इधर सूचना के बाद हरकत में आए पशुधन प्रसार केंद्र की तरफ से क्षेत्र में दो दिनी शिविर लगाया गया और पशुुओं का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां दी गईं। रोग के सैंपल लेने के लिए शीघ्र ही वैटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम भी क्षेत्र का दौरा करेगी। 
विज्ञापन



मालूम हो कि बिंता, भतौरा सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक पखवाड़े से खुरपका रोग के चलते कई मवेशी बीमार हैं। चार महीने पहले भी इस क्षेत्र में पशुुओं में खुरपका रोग फैला था, तब भी शिविर लगाकर पशुुओं का उपचार किया गया, लेकिन फिर से रोग फैलने के कारण पशु पालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर खुरपका रोग की सूचना मिलने के बाद हरकत में आए पशुधन प्रसार केंद्र की तरफ से बसभीड़ा क्षेत्र में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 52 पशुुओं का परीक्षण किया। पशुपालकों को रोग के रोकथाम के तरीके भी बताए गए। पशु चिकित्साधिकारी डा. ओपी आर्य के निर्देशन में नवीन चौधरी, प्रेम प्रकाश आदि ने पशुुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. ओपी आर्य ने बताया कि दो दिन के बाद फिर से क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस रोग के सैंपल लिए जा रहे हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed