फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Grampanchayat organization angry with the reduction in budget of village panchayats

ग्राम पंचायतों के बजट में कटौती से ग्राम प्रधान संगठन गुस्से में 

Sat, 24 Jun 2017 11:18 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
 Grampanchayat organization angry with the reduction in budget of village panchayats
बीडीओ को ज्ञापन सौंपते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला

 ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में प्रदेश सरकार पर ग्राम पंचायतों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। कहा कि राज्य वित्त से ग्राम पंचायतों को मिलने वाली धनराशि में भारी कटौती कर विकास प्रभावित करने के प्रयास किए गए हैं, जिसे प्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें 15 जुलाई से आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में संगठन अध्यक्ष महेश पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बजट में कटौती को लेकर प्रधानों ने आक्रोश जताया। कहा कि एक ओर पंचायतों को मजबूत करने के नारे दिए जा रहे हैं, दूसरी तरफ राज्य वित्त में कटौती कर पंचायतों को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं। बैठक में बजट कटौती के शासनादेश को निरस्त करने की मांग उठाई गई। इस दौरान प्रधानों ने मनरेगा योजना के तहत निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय करने की योजना का भी पुरजोर विरोध किया गया। कहा कि इस नीति के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि दैवी आपदा के कारण फसल और फल नष्ट हो चुके हैं। कृषि ऋण माफ करने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों का भुगतान करने, प्रधानों को उचित मानदेय दिए जाने की मांग भी उठाई गई। कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में संयोजक लाल सिंह बिष्ट, लाल सिंह बसेड़ा, मनोहर सिंह, दीपक बिष्ट, आनंद पांडेय, नवीन मैनाली, भूपाल सिंह, केके सिंह रावत, विपिन पंत, हेमा रौतेला, राधा किरौला, पुष्पा तिवारी, हंसी देवी, हिम्मत सिंह सहित तमाम प्रधान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed