{"_id":"6ae74c92aee154a7d4200d6f3b66542c","slug":"govt-planing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाएं : नेगी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के प्रभारी और स्वास्थ्य, समाज कल्याण मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा है कि जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी गांव तक पहुंचें। उन्होंने कहा कि सरकार ने जन कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठाएं। श्री नेगी यहां एसएसजे परिसर के मैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि निशक्त लोगों के लिए समाज कल्याण ने कई योजनाएं चलाई हैं। अधिकारी गांवों में जाकर जरूरमंदों की सूची तैयार करें, ताकि वंचित लोगों को भी योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में 103 विकलांगों को सहायक उपकरण वितरित किए।
संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ गांव स्तर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने सीएम हरीश रावत द्वारा चलाई गई योजनाओं की सराहना की। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने निर्बल वर्ग की सेवा के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने मगंल दीप संस्था द्वारा निशक्त बच्चों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। सहायक समाज कल्याण निदेशक एनके शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मंगल दीप विद्या मंदिर, जीजीआईसी के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल, एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम इला गिरि, एसडीएम रिंकू बिष्ट, समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान डीडीओ डीडी पंत, दायित्वधारी बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, भूपेंद्र भोज, दीप डांगी, पूरन रौतेला, जमन सिंह बिष्ट, सज्जन लाल टम्टा आदि मौजूद थे। संचालन विभू कृष्णा ने किया।