{"_id":"5d602bcc8ebc3e93bd107318","slug":"govinda-took-over-the-reins-brajbala-almora-news-hld353944813","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा आला रे आला जरा मटकी संभाला ब्रजबाला....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदा आला रे आला जरा मटकी संभाला ब्रजबाला....
विज्ञापन
नंदादेवी में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में मटकी फोड़ते बच्चे।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ रही। घरों में भी लोगों ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित भजन गाए। सर्वदलीय महिला संस्था की ओर से नंदादेवी मंदिर परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता और राधा-कृष्ण से संबंधित नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां हुई।
धारानौला में मेहंदी और ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जबकि एनटीडी स्थित शिव मंदिर, पुलिस लाइन, एसएसबी परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित झांकी का भी प्रदर्शन किया गया।
रघुनाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों ने भगवान कृष्ण की आराधना की। मुरली मनोहर मंदिर में भगवान कृष्ण का झूला लगाया गया तो नंदादेवी मंदिर परिसर में बच्चों की मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा पहनकर मंच पर प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बच्चों के कार्यक्रमों की खूब सराहना की। वहां विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, रिक्खू साह के अलावा सर्वदलीय महिला संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, बीना नयाल, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, किरन पंत, विद्या बिष्ट, लता पांडे आदि थे। विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों निहारिका, निकुंज, भक्ती उप्रेती, रश्मि बिष्ट, गौरव को पुरस्कृत किया गया। स्कूल वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल प्रथम, ग्रेस स्कूल दूसरे स्थान पर रहे।
केडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल कपीना में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में नव्या लोहनी, अरुण जोजफ, शुभम पांडे, अनुष्का नेगी, सौम्या भट्ट, वैष्णवी जोशी, यशस्वी राना, प्रियांशी कर्नाटक, खुशबू मेहरा, इशिका जोशी, अंश नेगी, अनुष्का नेगी, तेजस तिवारी, भाष्कर बेलवाल आदि अव्वल रहे। वहां पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, प्रधानाचार्य ऋचा जोशी, निधि ऐरी, कविता तिवारी, कविता साही, भावना तिवारी आदि थे(