फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Govind Kunjwal MLA of Jageshwar

भाजपा शासनकाल में राज्य का विकास हुआ ठप: कुंजवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Govind Kunjwal MLA of Jageshwar
भनोली में कांग्रेस के बूथ कमेटी के पदाधिकारियों के साथ विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने मेरा बूथ सबसे मजबूत, मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत भनोली में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। इस मौके पर बूथ कमेटियों का गठन भी किया गया। मुख्य अतिथि जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में राज्य का विकास ठप हो गया है। कांग्रेस ही देश और राज्य का विकास करने में सक्षम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ही एकमात्र ऐसी सरकार इस प्रदेश में रही जिसके कार्यकाल में गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गईं। वर्तमान में पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। गरीबों पर जन विरोधी नियम थोपे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत और सशक्त करने का कार्य कर रही है। भविष्य में बूथ कमेटी विकास कमेटी के रूप में कार्य करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने कहा कि युवा वर्ग का कांग्रेस की ओर झुकाव है। बूथ कमेटी के मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में पूर्व डीसीबी अध्यक्ष दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश भारती, पीसीसी सदस्य रमेश कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रसाद आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की पदयात्रा स्थगित
अल्मोड़ा। चमोली में आई आपदा के कारण कांग्रेस का सोमवार 15 फरवरी को प्रस्तावित पदयात्रा कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed