फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government will help the victim's family

सरकार करेगी पीड़ित परिवार की मदद

Wed, 19 Apr 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 19 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Government will help the victim's family
पीड़ित परिवार से बातचीत करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला

 क्षेत्र के सबसे दूरस्थ गांव खजुरानी के पूर्व फौजी स्व. लालसिंह की पोती सरिता की मौत ने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है। प्रदेश शासन द्वारा इस मामले में बार-बार अधिकारियों को खजुरानी भेजा जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को अधिकारियों की टीम के साथ खजुरानी पहुंचे सीडीओ ने परिवार के लोगों को सरकारी स्तर से दी गई मदद और सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनकी सभी स्तर की समस्याओं का निराकरण किया।       

विज्ञापन


खजुरानी गई टीम ने मुखिया सीडीओ जीवन सिंह नगन्याल ने न्यूरो मस्कुलर स्पार्म बीमारी से पीड़ित स्व. लालसिंह के परिवार के सभी सदस्यों के खाते खुलवाने के साथ ही बड़े बेटे अर्जुन को प्रतिमाह एक हजार और पोते दीवान को पांच सौ रुपये की पेंशन स्वीकृति संबंधी पत्र सौंपा। इसके अलावा रेडक्रास सोसायटी की ओर से दी जाने वाली पचास हजार की मदद की भी जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ ने परिवार के विकलांग सदस्यों के उपचार आदि की जांच के लिए परिजनों को बाहर ले जाकर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा देने की बात भी कही। उन्होंने परिवार के सदस्यों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि उन्हें शासन और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगेश पुरोहित और डा. विवेक पंत ने परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहां नायब तहसीलदार ओमवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार विश्वकर्मा तथा ग्राम प्रधान पार्वती देवी आदि मौजूद थे।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed