फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government serious for women empowerment: Kantyura

महिला सशक्तीकरण के लिए प्रदेश सरकार गंभीर: कंत्यूरा

Fri, 21 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 21 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय सभागार में राज्य महिला आयोग उत्तराखंड एवं बाल विकास विभाग अल्मोड़ा द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कंत्युरा ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला उत्पीड़न रोकने और पात्र महिलाओं को पेंशन आदि सुविधाएं प्रमुखता से मुहैया कराने पर जोर दिया। इससे पूर्व श्रीमती कंत्यूरा, ब्लॉक प्रमुख़ रचना रावत और मुख्य विकास अधिकारी जीएस नगन्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक अदालत में विभिन्न विभागों की पांच समस्याएं भी प्राप्त हुईं।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि  महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार ने तमाम योजनाएं संचालित की हैं। जनप्रतिनिधियों को इन योजनाओं को प्रचारित करना होगा। महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सरकार पुलिस और राजस्व पुलिस में महिलाओं की भर्ती कर रही है। ब्लॉक प्रमुख रचना रावत ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। क्षेत्र में महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया। विधायक प्रतिनिधि ध्यान सिंह नेगी, सीडीओ जीएस नाग्नियाल,  जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक कविता भगत, सीएमओ आरसी पंत, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमित्रा आर्या, प्रभा फर्त्याल, माया बिष्ट महिला उत्पीड़न को रोकने से संबंधित विचार रखे। बाल विकास की कर्मचारियों द्वारा स्वागत गीत पेश किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed