फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   government is bad dealing with ex servicemen

असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के साथ सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
government is bad dealing with ex servicemen
पालिका सभागार में असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में मंचासीन पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के पालिका सभागार में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन

सम्मेलन में असम राइफल्स को दी गई ईसीएचएस सुविधा और ईसीएचएस कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है। वक्ताओं ने असम राइफल्स द्वारा दिए गए बलिदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वेतन भत्तों में अंतर है। ओआरओपी पर भी विचार विमर्श किया गया। मांगों को लेकर पूर्व सैनिकों से एकजुटता की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में 20 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में होने वाले वार्षिक सम्मेलन में असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों से भागीदारी का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सूबेदार मेजर सतीश चंद्र पांडे ने की। बैठक में जिला सचिव विशन सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह नेगी, पूर्व सूबेदार हरी सिंह नेगी, शेखर चंद्र पुजारी, आनंद सिंह बिष्ट, नंदन सिंह माजिला, दीवान सिंह, कुदन सिंह मर्तोलिया, आन सिंह पैनवाल, मुन्नी देवी, जयंती देवी, गणेश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह भाकुनी, त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed