फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government hospital sanitized on the second day as well

राजकीय अस्पताल में दूसरे दिन भी हुआ सेनीटाइजेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Government hospital sanitized on the second day as well
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत स्थित गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में दूसरे दिन भी सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। छावनी परिषद के कर्मचारियों ने पूरे अस्पताल में दवा का छिड़काव किया। मुख्य अस्पताल बंद होने से कई रोगियों को परेशानी हुई। उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। बुधवार से अस्पताल में ओपीडी का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि राजकीय अस्पताल में तीन डॉक्टर सहित कुल आठ कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले भी कई डॉक्टर यहां कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसीलिए अस्पताल प्रशासन ने सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन का समय निकाला और अस्पताल को बंद करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह छावनी परिषद की टीम ने अस्पताल में केमिकल का छिड़काव किया। चिकित्सालय के बंद रहने से गर्भवती महिलाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडे ने बताया कि अस्पताल सैनिटाइजेशन कार्य के लिए बंद था लेकिन आपातकालीन सेवाएं इस दौरान चलती रहीं। कल बुधवार से अस्पताल की सुचारू रूप से संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed