फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   government hospital jainti impoverished

जैंती का सरकारी अस्पताल बदहाल

Mon, 29 Aug 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, जैंती (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
government hospital jainti impoverished
जैंती का सरकारी अस्पताल बदहाल - फोटो : अमर उजाला

जैंती (अल्मोड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में विशेषज्ञ डॉक्टर और कई तकनीकी कर्मियों के पद खाली हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में रोगियों को उपचार कराने के लिए 70 किमी दूर जिला मुख्यालय अथवा अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों का समय और धन बर्बाद हो जाता है। अस्पताल में आठ साल से एक्सरे मशीन भी बंद है।

विज्ञापन


ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए जैंती में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की  स्थापना की गई। ग्रामीणों की मांग पर वर्ष 2005 में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद हालात में सुधार होने की उम्मीद थी लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, निश्चेतक, महिला रोग विशेषज्ञ, एक्सरे तकनीशियन के पद खाली हैं, जबकि लैब टेक्नीशियन को सप्ताह में दो बार भेजा जाता है।
विज्ञापन


सालम के मल्ला बिनौला, तत्ला बिनौला, नया संग्रोली, बस्टा, कुंज, जैंती, कांडे, पुभाऊं, सुनाड़ी, भट्यूड़ा, कुटौली, कालाडुंगरा, शिल्पड़, बसगांव, भाबू बिराड़, ल्वाली, बचकांडे, ध्यूली धौनी, खाना खरकोटा, आराखेत, कुमालसो, दाड़िमी, नौगांव, सैनोली, चौकुना, बरम, मझाऊं, कनोली, बाराकोट, रज्यूड़ा समेत 60 से अधिक गांवों के लोग इस अस्पताल में उपचार कराने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों, एक्सरे तकनीशियन की कमी से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरों के अभाव में ग्रामीणों को उपचार कराने के लिए 70 किमी दूर जिला मुख्यालय अथवा अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती सड़क से 200 मीटर दूर है। सड़क से अस्पताल दूर होने के कारण कई बार गंभीर रोगियों को डोली में लाना पड़ता है। इस कारण रोगी और उनके तीमारदारों को परेशानी से जूझना पड़ता है। सड़क से अस्पताल तक लिंक मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री समेत कई जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया लेकिन सड़क नहीं बनी। 


जैंती के अस्पताल में दो माह से कोई स्वच्छक भी नहीं है। इस कारण अस्पताल में गंदगी बढ़ गई है। गंदगी के कारण अस्पताल में उपचार कराने आने वाले रोगियों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल बताते हैं कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed