फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government has no policy for the development of the hill state: Kathait

सरकार के पास पर्वतीय राज्य के विकास के लिए कोई नीति नहीं : कठैत

Wed, 01 Nov 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 01 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government has no policy for the development of the hill state: Kathait
द्वाराहाट में यूकेडी के नवनिर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत का स्वागत करते कार्यकर्ता।
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि सत्ता में काबिज राजनीतिक दलों ने प्रदेश की मूल अवधारणा को समाप्त करने का काम किया है। सरकार के पास पर्वतीय राज्य के विकास के लिए कोई नीति नहीं है। ऐसे में यूकेडी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी को संगठित कर जनता को जागरूक किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन




यह बात बुधवार को द्वाराहाट पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष कठैत ने नगर पंचायत सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 23 साल बाद भी प्रदेश विकास की राह देख रहा है। गैरसैंण में स्थायी राजधानी, मूल निवास 1955, सशक्त भू कानून जैसे जन मुद्दे पूरी तरह भुला दिए गए हैं। प्रदेश में माफिया का राज है और बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। आरोप लगाया कि दोनों प्रमुख दलों ने प्रदेश को बारी-बारी से लूटने का काम किया है। ऐसे में पार्टी के हर कार्यकर्ता को संगठित होकर आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक कार्य होगा और पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता को जागरूक करने का काम करेगा। इससे पहले यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। उन्होंने त्रिमूर्ति चौक पर स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन उपाध्याय, हरि दत्त कांडपाल और राज्य आंदोलनकारी विपिन त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, दीवान बनौला, कुंदन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, मनोज अधिकारी, कैलाश फुलारा, आनंद सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed