{"_id":"695ab1f8db1e5e5a850fbf43","slug":"government-gives-green-signal-to-motor-bridge-over-ramganga-river-in-sweetho-almora-news-c-232-1-shld1002-138339-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्वीठो में रामगंगा नदी पर मोटर पुल को शासन से मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्वीठो में रामगंगा नदी पर मोटर पुल को शासन से मिली हरी झंडी
Mon, 05 Jan 2026 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। नए साल में चौखुटिया के लोगों को सौगात मिली है। झल्ला हाट मोटर मार्ग को जोड़ने के लिए चौखुटिया विकासखंड के अंतर्गत विजय नगर (स्वीठो) में रामगंगा नदी पर 90 किमी स्पान के मोटर पुल का निर्माण को शासन से हरी झंडी मिल गई है। पहले चरण के कार्य के लिए 14.88 लाख धनराशि की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।
विजय नगर (स्वीठो) में रामगंगा नदी पर मोटर पुल नहीं होने के कारण रामनगर सहित अन्य स्थानों से आने वाले वाहन चौखुटिया मुख्य बाजार होते हुए जाते हैं। विजय नगर (स्वीठो) में रामगंगा नदी पर 90 किमी स्पान के मोटर पुल का निर्माण होने से बाहन उड़लीखान झलाहाट मोटर मार्ग से होते हुए गंतव्य को जा सकते हैं।
चौखुटिया में बाईपास मोटर पुल के अभाव में रामगंगा नदी पर बने मुख्य पुल की मरम्मत अथवा किसी आपात स्थिति में आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने पुल की मरम्मत की। इस दौरान लोगों को उड़लीखान, हाट, झल्ला, भेल्टगांव, कुशगांव, बोहरागांव होते हुए मासी तक लंबा, खर्चीला और असुरक्षित मार्ग अपनाना पड़ा। वहीं कई ग्रामीणों को रामगंगा नदी पार कर कौधार से चिंनौनी तक जोखिम भरा आवागमन करना पड़ा। स्विठो में रामगंगा नदी पर प्रस्तावित 90 मीटर स्पान मोटर पुल के निर्माण के लिए शासन से शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
कोट
विजय नगर (स्वीठो) में रामगंगा नदी पर 90 मीटर स्पान के मोटर पुल के निर्माण को प्रथम चरण में स्वीकृति मिल गई है। जल्द द्वितीय चरण में डीपीआर गठन और सर्वेक्षण किया जाएगा। - राजेंद्र चौधरी, एई लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड रानीखेत