फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government ending welfare schemes: Kunjwal

विधायक कुंजवाल ने गिनवाई कांग्रेस की उपलब्धी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Government ending welfare schemes: Kunjwal
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवान ने धौलादेवी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में भ्रमण करके प्रदेश सरकार पर कई कल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकार पर कोरोना काल में बेरोजगारों के लिए स्पष्ट निर्णय नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन

विधायक कुंजवाल ने शनिवार को भेटबड़ोली, सिरगांव, भैसाड़ी आदि गांवों में बैठक कर कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से चली आ रही कई कल्याणकारी योजनाएं वर्तमान प्रदेश सरकार ने बंद कर दीं। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को कई परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार बेरोजगारों के लिए स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रही है।
विज्ञापन

मनरेगा रोजगार के तहत सबसे बड़ी योजना मानी गई है पर उसका भी पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकार वृद्धा पेंशन में परिवार के एक ही सदस्य को पेंशन दे रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं। उन्होंने विधायक निधि से विभिन्न विकास कार्य करवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस मौके पर गणेश अधिकारी, मोहन सिंह भैसोड़ा, बालम सिंह, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह, प्रमोद सिंह कफलिया, दीवान सिंह सहित कई लोगों ने काग्रेंस की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम सिंह कफलिया और संचालन प्रकाश भैसोड़ा ने किया। बैठक में में ब्लाक अघ्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, दीवान सिंह भैसोड़ा, कमल बिष्ट, ललित गैड़ा, हरीश जोशी, कुंदन सिंह गैड़ा, पवन जोशी, दान सिंह, घनश्याम, नैन सिंह, अजब सिंह, दलीप सिंह, आन सिंह, धीरज सिंह, हिम्मत सिंह, लछम सिंह उमेद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed