फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government disaster scam probe, CBI: Bhatt

आपदा घोटाले सीबीआई जांच कराए सरकार : भट्ट

Thu, 04 Jun 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Government disaster scam probe, CBI: Bhatt

नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा है कि उत्तराखंड में हुए आपदा घोटाले से देश ही नहीं विश्व स्तर पर  राज्य की छवि धूमिल हुई है। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इतने गंभीर मामले की जांच मुख्य सचिव से करवाकर लीपापोती करना चाहती है। प्रदेश के अधिकारी चाहे कितने ईमानदार हों उन्हें सरकार के दबाव में ही काम करना होगा। ऐसे में निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। सरकार अगर पाक-साफ है तो उसे इस मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उल्टा सूचना आयुक्त के खिलाफ विद्वेष की भावना से तरह-तरह के आदेश पारित कर रही है।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में भट्ट ने कहा कि आपदा के दौरान किए गए स्टिंग ऑपरेशन की सीडी विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी गई थी जिसमें आपदा किट घोटाले के साथ ही अपात्र लोगों को धन देने और फर्जी सोसाइटी को करोड़ों रुपए का भुगतान किया गया था। उन्होंने एक सोसाइटी के जरिए सहायता के नाम पर अपने चहेतों को करोड़ों रुपए बांटने का भी आरोप लगाया। भट्ट ने कहा कि आपदा में एक तिमंजिले मकान का टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया था सरकार ने उस व्यक्ति को 40 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। मुख्यमंत्री ने इन सभी मामलों की जांच करने की बात कही थी लेकिन एक अधिकारी से जांच करवाकर क्लीन चिट दे दी गई। अब आरटीआई के जरिये सरकार के कारनामों की असलियत सामने आ गई है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने नियमों को ताक में रखकर एक करोड़ रुपए तक के कार्य भी टेंडर के बिना करवाकर धन का भारी दुरुपयोग किया और अधिकांश जगह इस धनराशि का कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ठेके देने में दुरुपयोग हुआ। 7600 करोड़ रुपए के इन कार्यों को भी सीबीआई जांच में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सरकार सूचना आयुक्त के खिलाफ भी बदले की भावना दिखा रही है। जबकि इससे पहले भाजपा शासन के दौरान कुंभ और एनआरएचएम के कार्यों को लेकर सूचना आयुक्त के आदेशों पर कांग्रेस सरकार ने तुरंत जांच कराने के आदेश दिए थे। हालत यह है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ ऊल-जुलूल बयान दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर 10 जून को भाजयुमो के नेतृत्व में सीएम आवास का घिराव किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, अजीत कार्की, राजीव गुरुरानी, सीएल टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed