फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Govansh Worshipped

गो वंश की पूजा कर चावल के आटे के ठप्पे लगाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Govansh Worshipped
गोवर्धन पर्व पर अल्मोड़ा में गाय के शरीर पर ठप्पे लगाती एक महिला। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में अन्नकूट गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पशुपालकों ने विधि-विधान से गोवंश की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। परंपरा के मुताबिक लोगों ने गाय के शरीर पर चावल के आटे के ठप्पे लगाए। इधर गौ सदन ज्योली में गौ संवर्धन यज्ञ हुआ।
विज्ञापन

पिशुपालकों ने गाय को नहलाने के बाद उसे टीका लगाया, फूलों की माला पहनाई और आरती उतारी। इसके बाद परंपरा के मुताबिक गाय के शरीर पर चावल के आटे के ठप्पे लगाए। गौ माता को विशेष प्रकार का पकवान परोसा गया। माना जाता है कि ठप्पे लगाने से जहां गाय वर्ष भर दूध देती है वही गो वंश बीमारी की चपेट में नहीं आता है। गौ सेवा ट्रष्ट की ओर से गौ सदन ज्योली में यज्ञ किया गया। वहां पर संस्थापक सचिव दयाकृष्ण कांडपाल, अध्यक्ष विपिन जोशी, पूर्व शिक्षाधिकारी चंद्रमणि भट्ट, पूरन तिवारी, मनोज सनवाल, हेम जोशी, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद बगड़वाल, प्रताप सिंह सत्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed