{"_id":"6101ab6e8ebc3e092c622575","slug":"good-initiative-started-mohalla-school-ranikhet-news-hld4327161137","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी पहल : सब कर पाएं पढ़ाई, इसलिए मोहल्ला पाठशाला चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी पहल : सब कर पाएं पढ़ाई, इसलिए मोहल्ला पाठशाला चलाई
विज्ञापन
ब्रिज कोर्स के तहत योगाभ्यास करते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कोरोना काल में फिलहाल बच्चों के पठन-पाठन का कार्य ऑनलाइन और वर्कशीट के माध्यम से हो रहा है। कई बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं होने के कारण वे ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इस पर प्राथमिक विद्यालय नवीन रियूनी और जूनियर हाईस्कूल रियूनी के कुछ शिक्षकों ने मोहल्ला पाठशाला चलाने का अभिनव प्रयोग किया है।
शिक्षक अपने सेवित क्षेत्र के घरों में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इसमें कोविड मानकों को पूर्णतया पालन करते हुए एक बार में दस से पंद्रह बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। बच्चों को घर जाकर ही इन दिनों लगातार ब्रिज कोर्स का कार्य कराया जा रहा है। वर्कशीट बांटी जा रहीं हैं। साथ ही आगामी मासिक परीक्षाओं के सुझाव भी दिए जा रहे हैं।
जूनियर हाईस्कूल रियूनी के शिक्षक दीपक पांडेय ने मोहल्ला पाठशाला में बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी में ब्रिज कोर्स के चतुर्थ सप्ताह की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय नवीन रियूनी की प्रधानाध्यापिका नविता वर्मा, शिक्षक हेमंत कुमार ने कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के पिछले सप्ताह के कार्यों की जांच कर जरूरी मार्गदर्शन किया।