{"_id":"5efe22f48ebc3e42b2400f51","slug":"goljyu-temple-almora-almora-news-hld3883190149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock-2 in Uttarakhand : आज से खुले चितई के प्रसिद्ध गोलज्यू मंदिर के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock-2 in Uttarakhand : आज से खुले चितई के प्रसिद्ध गोलज्यू मंदिर के द्वार
Fri, 03 Jul 2020 12:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
चितई मंदिर में सैनिटाइज करता व्यक्ति।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा के चितई स्थित प्रसिद्ध गोलज्यू मंदिर के द्वार आज से भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को मंदिर को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया और घंटियों को कपड़ों से पैक कर दिया गया। उधर, जागेश्वर धाम में दूसरे दिन 40 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन
बीती 20 मार्च से चितई गोलज्यू मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बंद है। जागेश्वर धाम को जिले के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोलने के बाद चितई की मंदिर समिति ने भी शुक्रवार से मंदिर को जिले के श्रद्धालुओं के लिए खोलने का फैसला लिया। हर रोज सीमित संख्या में ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
इधर, बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है और वहां टांकी गईं घंटियों को भी कपड़े से पैक किया गया है, क्योंकि केंद्र सरकार के आदेशों के मुताबिक फिलहाल घंटियां छूने और पूजा पाठ की अनुमति नहीं है। जागेश्वर धाम में दूसरे दिन 40 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन