फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Goddesses of Uttarakhand will be given holy bath in Kumbh

उत्तराखंड के देवी-देवताओं को कुंभ में कराया जाएगा पावन स्नान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Goddesses of Uttarakhand will be given holy bath in Kumbh
अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता करते पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, साथ में अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी ने कहा कि हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ में इस बार हिमालयी क्षेत्र के देवी-देवताओं की डोलियां, नेजा-निशाणों को सामूहिक पावन स्नान कराने के साथ ही भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न जिलों से 500 देव डोलियां और 1200 नेजा-निशाण शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में प्रेस वार्ता करते हुए गांववासी ने कहा कि किसी भी शुभ काम में सबसे पहले इष्ट को आमंत्रित कर उन्हें शुभ कार्य में शामिल करने की परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि हरिद्वार महाकुंभ में भी भक्त सभी देवी-देवताओं की पावन डोलियों और नेजा-निशाण, प्रतीकों के साथ 24 अप्रैल को दो बजे तक त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचेंगे। यहां स्वागत, पूजा अर्चना के बाद सामूहिक शोभा यात्रा हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेगी। 25 अप्रैल चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग के मंगलमय मुहूर्त में हर की पैड़ी ब्रह्म कुंड में सामूहिक पावन स्नान होगा।
विज्ञापन

इसके बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित होगा। गांववासी के साथ शोभायात्रा के मुख्य प्रचारक शूरवीर रतूड़ी भी थे। उधर, समिति की योग निलियम शोध संस्थान में हुई बैठक में अल्मोड़ा जिले से दीपक पांडे, अजय वर्मा और अजय पांडे को शोभायात्रा संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर प्रकाश लोहनी, डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, कृष्णा बिष्ट, खजान जोशी, हिमानी बाराकोटी, अपर्णा, भावना पांडेय आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed