फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GM workshop inspection

जीएम ने वर्कशॉप का किया निरीक्षण

Tue, 23 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 23 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
GM workshop inspection

ध्याड़ी में हुई रोडवेज बस दुर्घटना के बाद रोडवेज प्रबंधन की नींद टूटी है। परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन ने अन्य अधिकारियों के साथ अल्मोड़ा डिपो के वर्कशाप का निरीक्षण कर कमियों का जाएजा लिया।

विज्ञापन


कर्मचारियों द्वारा नौ बसों के माइलेज पूरा हो जाने के बाद भी काम में लिए जाने की जानकारी दी। जीएम ने एआरएम विजय तिवारी को इन नौ बसों का संचालन तत्काल बंद कर नीलामी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जीएम ने वर्कशाप पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां मौजूद कार्मिकों ने मानक पूरा करने के बाद भी बसों को सेवा में लिए जाने, खराब गाड़ियों को ठीक करने को जरूरत के मुताबिक कलपुर्जे, टायर आदि नहीं मिलने, कार्मिकों की कमी आदि समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएम दीपक जैन ने माइलेज पूरा कर चुकीं नौ बसों का संचालन तत्काल रोकने के निर्देश एआरएम विजय तिवारी को दिए। उन्होंने कहा कि निगम के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।


किसी भी हालत में उम्रदराज बसों को सड़क पर नहीं उतारें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा बताई गईं समस्याओं का जल्द समाधान करने के प्रयास होंगे। उनके साथ एजीएम कार्मिक संजय गुप्ता,  मंडलीय प्रबंधन तकनीकि लेखराज सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed