फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Give benefits of One Rank, One Pension to the soldiers of Assam Rifles

असम राइफल्स के सैनिकों को वन रैंक, वन पेंशन का लाभ दिया जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Give benefits of One Rank, One Pension to the soldiers of Assam Rifles
राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में आयोजित सम्मेलन में मौजूद पूर्व सैनिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों के गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय सभागार में हुए सम्मेलन में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सेना की तर्ज पर असम राइफल्स के सैनिकों को भी वन रैंक -वन पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असम राइफल्स के जवान भी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं इसके बावजूद उनकी उपेक्षा की जाती है। असम राइफल्स के जवानों और पूर्व सैनिकों को वन रैंक-वन पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए। कहा कि सेना के जवानों को सेवानिवृत्त के बाद उपनल के जरिये विभिन्न संस्थानों में रोजगार मुहैया कराया जाता है। असम राइफल्स के जवानों को भी सेवानिवृत्त के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। इस मौके पर सरकारों पर असम राइफल्स के जवानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इस मौके पर ईसीएचएस कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पूर्व सुबेदार मेजर सतीश चंद्र पांडे ने की। सम्मेलन में जिला सचिव रिटायर्ड नायब सुबेदार बिशन सिंह बिष्ट, सूबेदार कुंदन सिंह मर्तोलिया, खीम सिंह, राम सिंह, केवलानंद, अर्जुन सिंह, गणेश सिंह बिष्ट, विजय सिंह, प्रताप राम, नायब सुबेदार त्रिलोक सिंह बिष्ट, अनीता बिष्ट समेत दन्यां, लमगड़ा, जैंती, हवालबाग, कपकोट, रानीखेत, काकड़ीघाट, गरमपानी के असम राइफल्स के पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed