फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Girls students will get admission in Mahila Polytechnic without entrance exam.

Almora News: महिला पॉलीटेक्निक में छात्राओं को बगैर प्रवेश परीक्षा के मिलेगा प्रवेश

Fri, 09 Aug 2024 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 09 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Girls students will get admission in Mahila Polytechnic without entrance exam.
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित महिला पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर सकी बेटियों के लिए राहत भरी खबर है। छात्राओं को अब संस्थान में रिक्त 61 सीट पर पहले आओ और पहले पाओ के तहत सीधा प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देने के उद्देश्य से पातालदेवी में वर्ष 1998 में महिला पॉलिटेक्निक संस्थान स्थापित किया गया। यहां कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट ट्रेड संचालित हुए लेकिन बेटियां तकनीकी शिक्षा पाने में खास रुचि नहीं दिखा रही हैं। संस्थान के मुताबिक अब भी कंप्यूटर विज्ञान में नौ, आईटी में 21, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 20 और मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में 11 सीट रिक्त हैं। इस सत्र में अब तक 120 के सापेक्ष केवल 59 प्रवेश हुए है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर संस्थान में छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें रिक्त सीट पर सीधा प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


प्रवेश की अंतिम तिथि थी 23 जुलाई

महिला पॉलीटेक्निक में चार ट्रेड में प्रवेश की अंतिम तिथि 23 जुलाई निर्धारित थी। लेकिन काफी कम छात्राओं ने प्रवेश के लिए रुचि दिखाई। अब रिक्त सीट को भरने और छात्राओं को लुभाने के लिए यह योजना बनाई गई है। संस्थान को उम्मीद है कि इससे छात्राओं की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा असवाल, प्रधानाचार्य, महिला पॉलीटेक्निक, अल्मोड़ा ने बताया कि संस्थान में छात्राओं को रिक्त सीट पर सीधा प्रवेश मिलेगा। उम्मीद है कि बगैर प्रवेश परीक्षा संस्थान में प्रवेश मिलने से इच्छुक छात्राओं को लाभ मिलेगा। वहीं छात्राओं की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed