फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Girl student caught cheating in inter board exam in Almora

Almora News: अल्मोड़ा में इंटर बोर्ड परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई छात्रा

Mon, 20 Mar 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Girl student caught cheating in inter board exam in Almora
अल्मोड़ा। प्रदेश में बोर्ड परीक्षा में नकल करने का पहला मामला सामने आया है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के दौरान सोमवार को सचल दल ने जीआईसी मजखाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को नकल करते हुए पकड़ा। छात्रा की उत्तर पुस्तिका सील कर बोर्ड कार्यालय रामनगर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि सोमवार को इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य जीजी गोस्वामी के नेतृत्व में सचल दल ने जीआईसी मजखाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सचल दल ने इंटरमीडिएट की एक संस्थागत छात्रा को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। मौके पर ही छात्रा की उत्तर पुस्तिका सील की गई। इधर मुख्य शिक्षाधिकारी हेमलता भट्ट ने बताया कि सील की गई उत्तर पुस्तिका बोर्ड कार्यालय रामनगर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि नकल रोकने के लिए सचल दल लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

2,767 परीक्षार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा
अल्मोड़ा। जिले के 118 परीक्षा केंद्रों में सोमवार को 2,767 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान में पंजीकृत संस्थागत 2699 अभ्यर्थियों में से 2685 ने परीक्षा दी जबकि 14 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में 57 छात्र पंजीकृत थे जिसके सापेक्ष 56 ने परीक्षा दी और एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं लेखाशास्त्र विषय में 137 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 134 ने परीक्षा दी जबकि तीन अनुपस्थित रहे। कृषि विज्ञान विषय में 23 पंजीकृत थे और सभी ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर में भौतिक विज्ञान में 11, लेखाशास्त्र की परीक्षा में एक अनुपस्थित

बागेश्वर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की इंटर भौतिक विज्ञान और लेखाशास्त्र की परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्वक हुई। सीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 51 में से 43 केंद्रों पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,589 परीक्षार्थियों में से 1,578 ने परीक्षा दी जबकि 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लेखाशास्त्र की परीक्षा में 70 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 69 ने परीक्षा दी। सीईओ जीएस सौन ने बताया कि कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed